सराईकेला, मार्च 14 -- सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चरमरा गई है। वार्ड नंबर एक से लेकर 11 तक नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण स्थिति नारकीय बनी हुई है। नालियों का गंदा पानी न केवल सड़कों पर बह रहा है, बल्कि निचले इलाकों में लोगों के घरों के भीतर तक घुस रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सरायकेला के कई क्षेत्रों में जल जमाव का मुख्य कारण सरकारी नालों पर किया गया। अवैध अतिक्रमण है। नाले पर अतिक्रमण की शिकायत डीसी के जनता दरबार में भी पहुंच चुकी है। इसके अलावा, नालियों में जमा प्लास्टिक और ठोस कचरे ने पानी के बहाव को पूरी तरह रोक दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी कभी-कभी ही आते हैं और जो कचरा बाहर निकालते हैं, उसे वहीं छोड़ देते हैं जो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.