सराईकेला, अप्रैल 3 -- सरायकेला, संवाददाता । नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने गुरुवार को सरायकेला पोस्ट ऑफिस रोड में चल रहीं मछली और मुर्गा की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों से स्वच्छ और सुंदर सरायकेला बनाने में सहयोग करने की अपील की। दुकानदारों ने भी नगर पंचायत द्वारा कोई सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने सभी प्रकार की सुविधा बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया दुकानदारों में अपनी समस्या और सुविधा के लिए नगर पंचायत में एक बैठक रखने का आग्रह किया। चौधरी ने 10 अप्रैल को उनके कार्यालय में एक बैठक करने का निर्णय लिया। जिसमें दुकानदारों की समस्याओं और मछली मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर सरायकेला बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मौके पर नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.