सराईकेला, सितम्बर 19 -- सरायकेला-खरसावां जिले के अति दुर्गम क्षेत्र कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत ए-समवाय जाम्ब्रो में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, राँची और सरायकेला-खरसावां पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में नागरिक कल्याण, महिला कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी और क्षेत्रीय मुख्यालय गया के विशेष अभियान उप महानिरीक्षक शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण क...