सराईकेला, जुलाई 21 -- खरसावां। जिला मुख्यालय स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क में सम्मान राशि की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा।

आंदोलनकारियों के आरोप आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार धरना देने के बावजूद जिला प्रशासन और झारखंड सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल या वार्ता नहीं की गई, जिससे आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। झारखंड आंदोलनकारी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष धनपति सरदार ने कहा कि जब तक राज्य सरकार और जिला प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस आश्वासन नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन आंदोलनकारियों की बात सुनने तक नहीं पहुंच रहा है तो आम जनता की समस्याओं के समाधान की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष...