सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला । सरायकेला प्रखंड क्षेत्र के छोटा टांगरानी गांव में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से छऊ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था के तत्वावधान में 12 जून से रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव में सरायकेला शैली पर आधारित मनमोहक छऊ नृत्य की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छऊ नृत्य का यह सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी रात चलेगा, जहाँ कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा और मुखौटों के जरिए पौराणिक कथाओं और प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से जीवंत करेंगे। माँ गायत्री छऊ नृत्य संस्था द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है । छऊ नृत्य सरायकेला-खरसावां की अंतरराष्ट्रीय पहचान है और इस तरह के...