सरायकेला के छऊ मुखौटा शिल्पकार गुरु सुशांत महापात्र राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित
सराईकेला, अगस्त 13 -- सरायकेला। सरायकेला की प्रसिद्ध छऊ कला और पारंपरिक मुखौटा शिल्प को एक बार फिर राष्ट्रीय पहचान मिली है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ मुखौटा शिल्पकार और गुरु सुशांत कुमार महापात्र को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 2024 और 2025 के लिए आयोजित समारोह में देशभर के 115 कलाकारों को फेलोशिप और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।गुरु सुशांत महापात्र की कला को अंतरराष्ट्रीय मंच भी मिल चुका है। वर्ष 2019 में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का विशेष मुखौटा तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया था। वहीं, सियोल ओलंपिक के लिए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीगणेश के मुखौटे तैयार किए थे। 1996 में अमेरिका, जर्मनी और ऑस्ट्रिया में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.