सराईकेला, अप्रैल 25 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट, सरायकेला एवं अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल में मासिक लोक अदालत सह एनआई एक्ट मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत में संदर्भित मामलों के निष्पादन हेतु कुल 9 बेंचों का गठन किया गया, जिनमें न्यायिक पदाधिकारी एवं पैनल सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम जनता की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यवाही के दौरान परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित 2 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया, जिसमें कुल 3 लाख रुपए की राशि का समझौता हुआ। कुल मिलाकर लोक अदालत में 29 मामलों का सफल निष्पादन किया गया, जिससे 4,43,350 रुपया की राजस्व प्राप्ति हुई।यह लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीले न्याय के माध्यम के रूप में पुनः प्रभावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.