सराईकेला, फरवरी 21 -- सरायकेला, सवांददाता। सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर साहेबगंज के समीप बोलेरो से एम्बुलेंस की टक्कर हो गयी। इस घटना में एम्बुलेंस में सवार मरीज सुनीता हेंब्रम (25), उसका पति सुरेंद्र मुंडा (27), सास जुगुना मुंडा (60) एवं बड़ी बहन चोकोन मुंडा (30) गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को दूसरी एम्बुलेंस से सभी को सदर अस्पताल भेजा, उनका उपचार चल रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सरायकेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र के छोटा सेगोई निवासी सुरेंद्र मुंडा 17 फरवरी को गर्भवती पत्नी सुनीता हेंब्रम को प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गया था। प्रसव के उपरांत शुक्रवार को अपनी मां, पत्नी की बड़ी बहन के साथ एम्बुलेंस से गांव लौट रहा था। इसी क्रम में साहेबगंज के समीप एम्बुलेंस एक बोलेरो वाहन से टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.