सराईकेला, मार्च 24 -- सरायकेला, संवाददाता। जमशेदपुर एसीबी ने रिश्वत लेते सरायकेला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रीतम आचार्य को गिरफ्तार किया है। टीम ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। वह 1.48 करोड़ के मुआवजे के बदले तय 40 लाख की रिश्वत में 5 लाख रुपये ले रहे थे। वहीं, दलाल विनय तिवारी को भी गम्हरिया प्रखंड परिसर से गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर पूरी कार्रवाई हुई। टीम का नेतृत्व एसीबी के डीएसपी इंद्रदेव राम कर रहे थे।बताया जाता है कि चांडिल प्रखंड के धुनाबुरु में बिजली विभाग के पावर ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए गुरुचरण सिंह सरदार की जमीन अधिग्रहित की गयी थी। इस जमीन के बदले गुरुचरण को 1 करोड़ 48 लाख रुपये का मुआवजा मिलना था। आरोप है कि इस राशि के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) प्रीतम आचार...