सराईकेला, जून 1 -- सरायकेला। सरायकेला थाना में पदस्थापित हवलदार राकेश कुमार अपनी 39 वर्षों की लंबी और सराहनीय पुलिस सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर रविवार की शाम को सरायकेला थाना परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।हवलदार राकेश कुमार ने अपने पूरे सेवाकाल के अंतिम 25 वर्ष सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनता की सेवा और सुरक्षा में बिताए। शनिवार को उनका सेवाकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हुआ, जिसके बाद अगले दिन थाना परिवार द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा गया।इस विदाई समारोह के अवसर पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार समेत थाने के कई सब-इंस्पेक्टर, सहायक अवर निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस अधीक्षक निधि ...