सराईकेला, अप्रैल 6 -- सरायकेला, संवाददाता। जिले की सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य का महापर्व चैत्र पर्व रविवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों द्वारा भैरव पूजा के साथ इस उत्सव का आगाज किया गया।इस अवसर पर सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान और परंपरा के साथ भगवान भैरव की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साह से भरा नजर आया।कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी और उपाध्यक्ष अविनाश कवि भी शामिल हुए। उन्होंने छऊ नृत्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चैत्र पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सरायकेला की पहचान और आत्मा है।राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक और कलाकारों में इस श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.