सरायकेला: भीषण गर्मी में गैस के लिए परेशानी, गोदाम में स्टॉक खत्म फिर भी घंटों कतार में खड़े रहे लोग
सराईकेला, मई 15 -- सरायकेला । सरायकेला स्थित गैस गोदाम में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी दावों की जमीनी हकीकत को पूरी तरह उजागर कर दिया है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रसोई गैस के लिए आम जनता को भारी किल्लत और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है । धूप में मासूम बच्चों के साथ खड़ी रहीं महिलाएं
महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें गैस गोदाम के बाहर सुबह से ही महिलाओं, बुजुर्गों, मजदूरों और आम लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को गोद में लेकर घंटों इंतजार करने को मजबूर थीं। धीमी वितरण प्रक्रिया और परिसर में छांव या पीने के पानी जैसी पर्याप्त सुविधाओं के अभाव ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया।
गैस का स्टॉक खत्म चौंकाने वाली बात यह रही कि गैस गोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.