सराईकेला, अप्रैल 15 -- सरायकेला । जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एक बड़ी पहल करने जा रहा है। आगामी 16 अप्रैल (गुरुवार) से संस्थान में 'बकरी पालन' का 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।इस प्रशिक्षण में सरायकेला-खरसावां जिले के ऐसे जरूरतमंद युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग कुल 12 दिनों की होगी, जिसका समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। विशेषज्ञों द्वारा बकरी पालन की वैज्ञानिक विधियों, बीमारियों से बचाव और रख-रखाव की बारीकियों को सिखाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.