सराईकेला, अप्रैल 27 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां टैक्सी मैक्सी संघ ने बिना परमिट और अवैध रूप से बस संचालकों द्वारा पैसेंजर उठाए जाने के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को संघ के सदस्यों ने सरायकेला गैराज चौक पर बिना वैध परमिट के चल रही बसों का खुलकर विरोध किया।संघ के सदस्यों ने गैराज चौक पर बसों को रुकने नहीं दिया और बिना पैसेंजर लिए ही उन्हें भगा दिया। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं और बस संचालकों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही।संघ के अध्यक्ष प्रेम मार्डी ने बस संचालकों की मनमानी पर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बस संचालकों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी के बाद अब संघ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। अब यह आर-पार की लड़ाई है। सरायकेला गैराज चौक से किसी भी अवैध बस को पैसेंजर उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.