सराईकेला, मई 4 -- सरायकेला । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला के तत्वावधान में सोमवार को लोक अदालत भवन में पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष (डीएलएसए) रामाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति और कमजोर वर्गों तक न्याय सुलभ कराने के लिए पीएलवी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए कानूनों की जानकारी होना अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण नालसा द्वारा तैयार हैंडबुक के आधार पर दिया गया, ताकि पीएलवी अपनी कार्यक्षमता बढ़ाकर लोगों की बेहतर मदद कर सकें। इस दौरान कानूनी बारीकियों और जन कल्याणकारी ...