सराईकेला, मई 28 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) के कुल 2747 मतदाताओं के नाम वर्तमान डिजिटल मानचित्र से बाहर यानी 'अनमैप्ड' पाए गए हैं। इस बड़ी गड़बड़ी के सामने आने के बाद जिला प्रशासन रेस हो गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी गई है, ताकि छूटे हुए वोटरों के नाम दोबारा जोड़े जा सकें।

बूथों पर चल रहा है नाम जोड़ने का प्रयास वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मैपिंग से छूटे हुए सभी योग्य मतदाताओं की पहचान करना और उनका नाम मतदाता सूची में वापस जोड़ना है, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

किस बूथ पर कितने मतदाताओं के नाम अनमैप्ड...