सरायकेला: दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय बिजलीकर्मी की मौत
सराईकेला, जून 8 -- सरायकेला । जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बिजली विभाग के 24 वर्षीय कर्मचारी गुरु सरदार की मौत हो गई। घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के साहेबगंज इलाके की है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरु सरदार सरायकेला बिजली विभाग में कार्यरत थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर साहेबगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिला समाहरणालय के निकट स्थित टीवीएस शौरुम के समीप उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की भयावहता को देखते हुए अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। आसपास के लोगों ने घटना की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.