सरायकेला: कुएं की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिवार में कोहराम
सराईकेला, जून 30 -- सरायकेला थाना क्षेत्र के नुवागांव में सोमवार देर रात एक दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 39 वर्षीय मृतक दामु गागराई मजदूरी कर परिवार चलाता था ।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात खाना खाकर सोने के बाद दामु बाहर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर रात करीब 1:30 बजे पत्नी सुकुरमनी गागराई उसे ढूंढने बाहर निकली। उसने देखा कि दामु का शव बरामदे में कुएं की रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दामु पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों (6 और 8 वर्ष) को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.