कौशाम्बी, जून 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 17 जून की शाम उसकी 15 और 13 वर्ष की दो बेटियां खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक नहीं लौटीं तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि इलाके के चित्तापुर गांव निवासी आकाश ने बहला-फुसलाकर दोनों का अपहरण कर लिया है। पीड़ित की मानें तो इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी आकाश के पिता व भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के साथ ही किशोरियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.