कौशाम्बी, नवम्बर 30 -- सरायअकिल कस्बे के पटेल चौराहे पर रविवार सुबह एक राजगीर की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। वह अस्पताल में भर्ती सरहज को देखने के लिए घर से निकला था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने नशे में गिरने के बाद रात भर पड़े रहने के चलते ठंड लगने से मौत की बात कही है। करारी थाना क्षेत्र के नौबस्ता म्योहर गांव का 40 वर्षीय वकील कुमार पुत्र मुन्नीलाल पेशे से राजगीर था। प्रसव पीड़ा के कारण उसकी सरहज सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती थी। शनिवार को वह सरहज को देखने अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात को नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वहीं पर रुक गया होगा। इसके बाद रविवार की सुबह पटेल चौराहे पर उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.