कौशाम्बी, मार्च 7 -- स्कूल से घर जा रहे शिक्षक की कार में शनिवार को सरायअकिल बाजार में पथराव करने के साथ जमकर लाठी-डंडा चलाया। अचानक हुए इस हमले से शिक्षक के होश उड़ गए थे। कार का शीशा टूट गया और शिक्षक की अंगुली में चोट आई। शिक्षक ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है। कृष्ण प्रकाश सिंह शिक्षक हैं। वह अंग्रेजी विषय के एआरपी भी हैं। शनिवार को वह सपोर्टिव सुपरविजन के लिए टिकरी मुजफ्फर प्राथमिक विद्यालय गए थे। विद्यालय से वह दो बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। शिक्षक ने बताया कि जैसे ही वह सरायअकिल के रामलीला मैदान पहुंचे। अचानक उनकी कार पर पथराव कर दिया गया। इसी दौरान कई युवक आए और लाठी-डंडा से उनकी कार पर प्रहार करना शुरू कर दिया। इससे कार की छत क्षतिग्रस्त हो गई और शीशा टूट गया। ईंट लगने से उनकी अंगुली में भी चोट आई। अराजकतत्व हमला करने के बाद धमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.