आगरा, मार्च 19 -- सहावर के सराफा कारोबारी से पटियाली कोतवाली में की गई तीन लाख रुपये की वसूली के मामले में विवेचना के दौरान कई और पुलिस कर्मियों की भूमिका सामने आई है। इस प्रकरण के चलते के दौरान तत्कालीन सर्विलांस प्रभारी मौजूदा पटियाली कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिये गए। वहीं दो और इंसपेक्टरों पर कार्यवाही हो सकती है। इस कार्यवाही में पूर्व में भी दो सिपाहियों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो सिपाहियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। सराफा कारोबारी से वसूली के मामले की जांच पटियाली के सीओ रहे संतोष कुमार ने की थी। इसके बाद डीआईजी अलीगढ़ रेंज के आदेश पर विवेचना अलीगढ़ में सीओ क्राइम सरजना सिंह को सौंप दी गई। सीओ सरजना सिंह द्वारा इस मामले में विवेचना की जा रही है। इसी बीच सराफा मामले के दौरान सर्विला...