सराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 25 -- सोनभद्र/बभनी, हिन्दुस्तान टीम। बभनी के शीशटोला में सराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की भोर मुठभेंड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से नकद रुपये, देशी तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। मुठभेंड़ में गोली लगने से घायल एक आरोपी को बभनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वांछित दो आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। बभनी के चपकी निवासी सराफा व्यापारी कुलधीर 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर साप्ताहिक बाजार से आभूषण विक्रय कर वापस लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे बभनी के शीशटोला जंगल में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने उनके उपर चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषण एवं करीब 40 हजार रुपये नकद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शनिवार भोर में पुलिस श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.