कन्नौज, मई 11 -- ​तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर बाईपास के पास रविवार देर रात एक सराफा व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कस्बे के सुभाष नगर निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- निमार्णाधीन पुलिया के नीचे मिला गल्ला व्यापारी का शव, जांच की मांग ​मनोज यादव उमरायपुरवा गांव में सराफे की दुकान चलाते थे। रविवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अलीनगर अंडरपास के पास सड़क किनारे उनका शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। ​व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के ब...