सराफा व्यापारियों ने मांगे शस्त्र लाइसेंस
लखीमपुरखीरी, जून 22 -- सर्राफा कमेटी की कार्यकारिणी बैठक संरक्षक बलवंत कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य ढंग से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पात्र व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं और साहूकारा लाइसेंस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, जिससे व्यापारियों को सुरक्षा एवं व्यवसाय संचालन में सुविधा मिल सके। बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं कमेटी के संरक्षक राम मोहन सोनी ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल हर परिस्थिति में सर्राफा व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.