महोबा, मई 18 -- महोबा, संवादाता। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देशवासियों से एक साल तक जरुरत होने पर ही सोने की खरीद करने की अपील के बाद सराफा बाजार पर असर दिख रहा है। सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आठ सूत्रीय मांगों की आवाज उठाते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को सौंपा है। सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से आठ सूत्रीय मांगों को उठाया है। पदाधिकारियों ने बुलियन बैंक की स्थापना कराई जाएं। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को आकर्षण बनाया जाए। घरों में रखी पुरानी ज्वैलरी को रीसायकाल कर नई ज्वैलरी बनवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुलियन व बार की खरीद को कुछ समय के लिए टालने की अपील क...