कौशाम्बी, जनवरी 29 -- बेतहाशा बढ़ती महंगाई और सोने-चांदी के रिकॉर्ड तोड़ दामों ने सराफा कारोबार की कमर तोड़ दी है। कभी ग्राहकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला सराफा बाजार अब सन्नाटे के साथ ही मायूसी से भी जूझ रहा है। जिले के सराफा कारोबारी आने वाले आम बजट से ढेरों उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनका कहना है कि अगर इस बजट में सरकार ने सराफा व्यापार को राहत देने वाले ठोस तथा बड़े फैसले लिए तो ठीक, अन्यथा स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। वहीं, महंगाई के कारण शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों के आयोजकों के भी होश उड़े हुए हैं। -- कम दाम में लिया ऑर्डर, अब कैसे करें भरपाई फरवरी की चार तारीख से सहालग का दौर शुरू हो रहा है। जिनके घरों में शादी-विवाह है, उन्होंने गहनों का ऑर्डर पहले से ही दे दिया है। उस वक्त सोने-चांदी का दाम पहुंच-पकड़ में था। उसी रेट पर दुकानदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.