चित्रकूट, मई 12 -- चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सराफा बाजार में बेचैनी है। विक्री में करीब 30 फीसदी तक गिरावट आने से कारोबारियों में चिंता की लकीरें दिखने लगी है। हालत यह है कि ज्वेलरी शोरुम संचालन में होने वाला खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। विक्री में गिरावट आने से कारीगरों के रोजगार पर संकट के बादल मंडराने लगे है। सराफा कारोबारियों की मानें तो ज्वेलरी शोरुम संचालन में औसतन हर महीने 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता है। जिसमें किराया, कर्मचारी, सुरक्षा, चमक-दमक (सजावट) आदि शामिल है। इसके अलावा कारोबारी को अपना भी मार्जिन निकालना है। इस हिसाब से मौजूदा समय पर कारोबार न होने से कारोबारी परेशान होने लगे है। यह भी पढ़ें- सोने के कारोबार पर संकट की आहट से सरार्फा बाजार में बढ़ी बेचैनी सराफा कारोबारी विवेक सोनी कहते हैं क...