सराफा बाजार में बदला आभूषणों का ट्रेंड, कैश में होने लगा कारोबार
लखनऊ, मई 15 -- सराफा बाजार में सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों और आयात शुल्क (कस्टम ड्यूटी) में बदलाव ने आभूषणों के कारोबार की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। बाजार में अब 'नकद कारोबार' का चलन बढ़ा है, वहीं पहले से तय कीमतों पर माल देने से इनकार के बीच व्यापार की गति फिलहाल 25 फीसदी तक सिमट गई है। इस बढ़ती महंगाई ने न केवल ग्राहकों की पसंद बदली है, बल्कि ज्वैलरी डिजाइनिंग के तौर-तरीकों में भी बदलाव ला दिए हैं। चौक, अमीनाबाद, महानगर और भूतनाथ सराफा बाजार में सराफा कारोबारी पुराने सोने को बाजार में वापस लाने पर सबसे अधिक जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील और 15 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी के प्रभाव के बीच कई बड़े ब्रांड्स ने विशेष एक्सचेंज स्कीम लांच की हैं, जहां पुराने सोने के बदले उसी मूल्य के नए जेवर पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.