चंदौली, मई 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने की अपील के बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से आभूषणों की कीमत बढ़ेगी। इससे कारोबार पर असर पड़ेगा। इसे लेकर सराफा बाजार में कारोबारियों को चिंता सताने लगी है। हालांकि कारोबारी अभी उम्मीद में हैं कि इसका असर धीरे धीरे आएगा। यह भी पढ़ें- इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना पहुंचा 1.65 लाखसराफा बाजार में स्थिति सराफा बाजार में सराफा दुकान संचालक रंजीत सिंह ने बताया कि अब एडवांस बुकिंग बहुत ही सोच समझ कर की जा रही है। नगद का व्यापार में कोई फर्क नहीं है। जो पहले से जेवर की बुकिंग हुई है उसे हमें हर हाल में देना ही होगा क्योंकि हमारे ही विश्वास पर हमारे ग्राहक बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए शादी विवाह तय करने वाले ग्राहक पहले से लेकर रखना अपने को खुद सुरक्षित मान ...