मुरादाबाद, जून 13 -- सराफा दुकान पर पहुंच कर चोरी करने वाली वृद्ध महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया। महिला पर आरोप था कि सामान देखने के बहाने वह सामान को चोरी करती है। उसका पता पूछने का प्रयास किया लेकिन उसने अपना पता नहीं बताया लिहाजा पुलिस को सूचित कर उसे सौंप दिया गया। बिलारी में दोपहर के समय एक वृद्ध महिला को पकड़ा। वह बिलारी में कई दुकानदारों से सामान को चोरी कर चुकी है। पहले भी सीसीटीवी कैमरा में महिला कैद हुई थी। शनिवार को दुकान पर पहुंचने के दौरान सर्राफा कारोबारी ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। लिहाजा कस्बा पुलिस को सौंप दिया गया, कस्बा पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई लिहाजा वृद्ध महिला को छोड़ दिया गया और उसके पीछे पुलिस कर्मियों को लगाया गया ताकि पता चल सके कि वह कहां जा रही है और किधर ...