बस्ती, मार्च 25 -- गायघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थानांतर्गत पांऊ बाजार स्थित एक सराफा की दुकान पर मंगलवार को टप्पेबाजी की वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर पहुंचा टप्पेबाज ने बैग में से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात निकाल लिए और भाग निकला। जाते समय दुकानदार से बोला कि पैसों का प्रबंध करके आता हूं। लेकिन कुछ देर बाद जब दुकानदार ने अपना बैग देखा तो उसमें तीन सोने की चेन और चार अंगूठियां गायब थीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टप्पेबाज को ट्रेस करने में जुट गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। लालगंज थानाक्षेत्र के लालगंज निवासी हरिपाल सोनी ने पांऊ बाजार में सराफा की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे वह दुकान पर पहुंचे। दुकान की साफ-सफाई करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.