चित्रकूट, जनवरी 27 -- चित्रकूट। संवाददाता धर्मनगरी चित्रकूट स्थित एमपी क्षेत्र के कामतन में दिनदहाड़े सराफा दुकान से करीब 10 लाख के जेवर चोरों ने पार कर दिए। एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र के कामतन में एक धर्मशाला की दुकान में दिनेश सोनी सराफा का कारोबार करते है। बताते हैं कि मंगलवार को बाइक सवार दो लोग उनकी दुकान पहुंचे और भगवान को चढ़ाने के लिए सोने का लॉकेट और चांदी की आंखें दिखाने को कहा। दुकानदार ने आभूषणों से भरे डिब्बे को लाने के बाद उसमें लॉकेट और चांदी की आंखें निकाली और दिखाने लगे। इसी बीच शातिरो ने कोई केमिकल सुंघा दिया, जिससे दिनेश सोनी वहीं पर अचेत हो गई। इसके बाद दोनों शातिर आभूषणों से भरा डिब्बा लेकर बाइक से भाग निकले। कुछ देर बाद होश पर दुकानदार ने शोर मचाया और चित्रकूट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ...