देवरिया, अप्रैल 14 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के पाठशाला रोड में सराफा दुकानदार की दुकान में चोरी के प्रयास की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को नवलपुर चौराहे के पास से दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।उपनगर के पाठशाला रोड स्थित सुनील साहू की साहू ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी के दुकान किए हैं। वे कुछ देर के लिए अपनी दुकान छोड़ पास में ही रविवार को दोपहर में पानी लेने गए हुए थे। इसी दौरान दुकान पर किसी के नहीं रहने पर उनके दुकान पर एक युवक पहुंचा और दिनदहाड़े चोरी का प्रयास से दुकान में घुसकर सामान तलाशने लगा। यह भी पढ़ें- स्वर्ग आश्रम रोड पर दुकानों की चोरी का मुकदमा दर्ज तिजोरी बंद होने के कारण वह सफल नहीं हो सका, लेकिन उसकी पूरी हरकत सी...