फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 25 -- मोहम्मदाबाद। नगला नीव रठौरा बाजार में एक सराफा दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात पार कर लिये गये। घटना को लेकर पुलिस की टीम ने जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी निशान लिये। कृष्ण बलराम नगर निवासी अमन वर्मा ने बुधवार की सुबह 9 बजे ताजपुर चौकी पर पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार की रात को नगला नीव रठौरा बाजार में उनकी सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला, ताजपुर चौकी इंचार्ज और फील्ड यूनिट व सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट की टीम ने दुकान में पड़ताल की। पुलिस को जांच में पता चला कि दुकान के अंदर कही भी कोई लाक तोड़ना नहीं पाया गया। जिस शटर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.