सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर। करोड़ों की सराफा डकैती कांड में बुधवार को गवाही नहीं हो सकी। अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित भरत सोनी की गवाही पूरी होने के बाद न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने दूसरे गवाह को साक्ष्य के लिए एक अप्रैल को तलब किया है। शहर के चौक ठठेरी बाजार में भरत जी सोनी की ज्वैलरी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को आरोपियों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। जिसमें रायबरेली जेल में बन्द मुख्य आरोपी विपिन सिंह समेत 12 आरोपियों पर मुकदमा विचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...