बांदा, मई 26 -- कमासिन। कस्बा में राजापुर रोड सराफा की दुकान में शार्ट सर्किट से सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे आग लग गई। आग लगते ही दुकान का समान जलने लगा। जिसे देख‌ व्यापारी का परिवार घर से बाहर भागा। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया है। व्यापारी के अनुसार 50 लाख से अधिक नुकसान हुआ है। कस्बे के राजापुर रोड में स्थित सराफा दुकानदार वीरेंद्र सोनी उर्फ बच्चा सोनी के मकान में सोमवार की रात करीब 11.30 बजे शार्ट सर्किट के कारण नीचे के मकान में आग लग गई। जिससे तेजी के साथ आग की लपटे उठने लगीं। वीरेंद्र सोनी बताया कि वह उपरी मंजिल में परिवार के साथ आराम कर रहे थे, तभी उसकी पत्नी सोनू देवी ने खिड़की से झांक कर देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान जल रहा है। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख इसके बाद उसने जानकार...