बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। तिंदवारी थाने के बेंदा गांव में बदमाशों ने आभूषण कारोबारी की दुकान में धमकी भरा पत्र डाल दिया। उसमें बेटे के अपहरण व हत्या करने की धमकी देते हुए पांच लाख की फिरौती मांगी गई। व्यवसायी ने पत्र देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और दोनों की तलाश में उनके घरों में दबिश दी। तिंदवारी थाने के बेंदा गांव निवासी डिंपल सोनी वहीं आभूषण की दुकान खोले हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी की रात उनकी दुकान की शटर में एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें 12 वर्षीय उनके पुत्र उज्जवल सोनी का अपहरण करने और शिकायत करने पर पत्नी व बच्चों को खो देने की धमकी दी गई है। सोमवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने तिंदवारी थाने के ही ग्राम देवरा मजरा जौहरपुर निवासी 28 वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.