सराफा कारोबारी के यहां महाराष्ट्र पुलिस का छापा
जौनपुर, जून 10 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के बारी मार्ग पर स्थित एक आभूषण की दुकान पर मंगलवार को महाराष्ट्र से आई पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। अपरान्ह करीब चार बजे महाराष्ट्र पुलिस की टीम एक हथकड़ी लगे हुए युवक को लेकर सराफा दुकान के अंदर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस टीम दुकान के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक सघन छानबीन की। पुलिस टीम जांच पूरी करने के बाद दुकान के मालिक सुजीत सेठ को हिरासत में लेकर साथ चली गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से क्या बरामद किया और मामला किस घटना से जुड़ा है। इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। इस संबंध में एसओ गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस टीम की छानबीन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.