बांदा, सितम्बर 30 -- बांदा। वस्तु एवं सेवाकर(स्टेट जीएसटी) की आठ सदस्यीय एसआईबी टीम ने नरैनी रोड स्थित हरीनारायण ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान पर बुधवार शाम छापेमारी की। टीम सोना चांदी के जेवरात और अभिलेखों की जांच की है। खरीद बिक्री का मिलान किया जा रहा है। तीन घंटे से अधिक समय से खबर लिखे जाने तक जांच जारी है। बुधवार को ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी एसआइबी बांदा के निर्देशन पर डिप्टी कमिश्नर अवध कुमार पटेल की अगुवाई में असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत कुमार समेत आठ सदस्यीय टीम के द्वारा सर्राफा कारोबारी के यहां छापामार करवाई की गई है। करीब तीन बजे विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम पहुंचने के बाद सहयोग न मिलने पर जांच में देरी हुई। करीब एक घण्टे बाद जांच टीम दो भागों में बंट गई। एक टीम ज्वैलर्स की दुकान व दूसरी टीम घर मे पहुंच जांच शुरू की। डिप्टी कमिश्नर जी...