कानपुर, मई 16 -- कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कानपुर सराफा कमेटी के कार्यालय पहुंचा। सराफा व्यापारियों ने पीएम को प्रेषित ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को दिया। उत्तर प्रदेश सराफा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि सराफा कारोबार से जुड़े लोगों के सामने सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा। पीएम से अपील करते हैं कि कारोबारियों को जेवरातों की बिक्री पर किसी तरह की रोक ना लगाई जाए। सुनील बजाज, कृपाशंकर त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, अरुण गोयल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...