बहराइच, जनवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता । गिरवी रखे जेवर को लेकर हुए विवाद में एक सर्राफा कारोबारी को दूसरे सराफा व्यापारी ने जमकर पिटाई कर दी। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजा गया है। देहात कोतवाली के बंजारी मोड़ निवासी पंकज सोनी (35) पुत्र मदन गोपाल सोनी की चौक के सराफा गली में दुकान है। पंकज ने किसी ग्राहक से कुछ जेवरात गिरवी पर रखा था। इस बीच रुपयों की जरूरत पड़ने पर दो माह पूर्व उसने दूसरे सराफ के पास वही जेवर गिरवी रख दिये। जेवरात के कम टंच के होने की बात पर राकेश रस्तोगी व उसके पुत्र अंकित ने पंकज सोनी की जमकर पिटाई कर दी। सराफा संघ की जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना के प्रतिष्ठान पर बुधवार की देर देर शाम तक पंचायत होती रही। बात न बनने पर पंकज सोनी ने पिता व पुत्र के विरुद्ध नगर कोतवाली में मारने पीटने की धाराओं में केस दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.