बांदा, अप्रैल 30 -- बबेरू। सराफा कारीगर की हत्या के बाद उसके परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जिलाधिकारी अमित आसेरी ने पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। बता दें कि कस्बे में 24 अप्रैल को सराफा व्यापारी की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक का पिता लकवा से पीड़ित है। व्यापारी घर में कमाने वाला एकलौता था। गुरूवार को जिलाधिकारी व भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने मृतक की पत्नी स्नेहा सोनी पत्नी तेज प्रकाश सोनी व परिवार को 5 लाख आर्थिक सहायता कलेक्ट्रेट में सौंपा गया। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और बच्चों की लिखाई पढ़ाई और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी आगे भी जो भी संभव होगा पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मृतक के परिजनों को श्राद्ध कार्य के लिए की मदद एसपी पलाश बंसल ने...