बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा। थाना बबेरू व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने सराफा कारीगर की हत्या करने वाले आरोपी को तीन घण्टे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे थाना बबेरू क्षेत्रान्तर्गत सूचना मिली कि कस्बा निवासी तेज प्रताप को उसके पूर्व परिचित पडोसी असलम खान ने अवैध असलहे से गोली मारकर घायल कर दिया गया । घायल व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने को मृत घोषित कर दिया गया । यह भी पढ़ें- सराफा कारीगर की गोली मारकर हत्या घटना के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से फोरेन्सिक तथा अन्य टीमों द्वारा वैज्ञानि...