जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर। नखास स्थित एक गार्डेन में जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन का 29वां होली मिलन और सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों सर्राफा व्यवसायी और अन्य लोग शामिल हुए। एसोसिएशन के संरक्षक नन्हे लाल वर्मा ने कहा कि होली समाज में समरसता बढ़ाने और आपसी द्वेष मिटाने का पर्व है। अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर श्याम मोहन अग्रवाल, राधेरमण जायसवाल, मधुसूदन बैंकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.