सराधी गांव में घर में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति राख
भागलपुर, जून 23 -- धरहरा से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट बंगलवा पंचायत के सराधी गांव में सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे मोहम्मद आजम के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा बेड, एक साइकिल, बिछावन, करीब 60 किलो आलू, किताबें, खाद्य सामग्री तथा छत में लगी लकड़ी जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने कुल नुकसान करीब 50 हजार रुपये बताया है। आग की लपटें उठने पर घर में सो रहे लोगों की नींद खुली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गृहस्वामी मोहम्मद आजम ने तत्काल गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- सराधी गांव में घर में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति राख करीब 20 से 25 ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने में रोहित कोड़ा, सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.