सरांव में रंगे हाथ पकड़ा गया घर में घुसा चोर, गया जेल
बक्सर, मार्च 31 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना के सरांव गांव में घर में घुसा एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। पहले तो ग्रामीणों ने उसे पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की आधी रात सरांव निवासी विश्वनाथ सिंह के घर में एक चोर घुस गया। हालांकि ऐन मौके पर ही घर के लोग जग गए और वह पकड़ा गया। आधी रात में ही चोर पकड़े जाने का हो-हल्ला सुन आस-पास के लोग भी जुट गए। पकड़े गए चोर की पहले पिटाई हुई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पकड़े गए चोर की पहचान धन जी कुमार पिता भूलन राम के रूप में हुई। वह यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर थाना के बारा का रहने वाला है। राजपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.