सरहौल गांव में पैदल यात्रा कर लोगों को जागरूक किया
गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। राहगीरी फाउंडेशन और नगारो ने मिलकर शनिवार को वॉकिंग द फ्यूचर कार्यक्रम का आयोजन किया। सरहौल गांव के पड़ोस में एक पैदल यात्रा कर एआई राउंडटेबल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसमें कैसे जन-केंद्रित शहरी नियोजन और उभरती तकनीकें मिलकर जलवायु के प्रति अनुकूल शहरों का निर्माण कर सकती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरहौल गांव और सनथ रोड पर एक पैदल यात्रा से हुई। जहां प्रतिभागियों ने जलवायु-उत्तरदायी सड़क परिवर्तनों का प्रत्यक्ष अनुभव किया। इस पैदल यात्रा के दौरान छायादार पैदल पथ, साइकिलिंग के बुनियादी ढांचे, जलभराव प्रबंधन के लिए बायोस्वैल्स और शहरी हरियाली जैसे हस्तक्षेपों को दिखाया गया, जो न केवल सुरक्षा बढ़ाते हैं, बल्कि भीषण गर्मी के प्रभाव को कम कर पड़ोस की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.