गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को मझिआंव प्रखंड के दूरस्थ गांव बिडंडा में सरहुल महोत्सव के आयोजन में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल हुए। उक्त गांव में उरांव एवं परहिया समुदाय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का उन्होंने पाहन एवं अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आत्मा और प्रकृति के बीच का गहरा सनातनी संबंध है। मौके पर उन्होंने सरहुल पर्व एवं आदिवासी समाज की समृद्ध सरना संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।उन्होंने उपस्थित लोगों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का संकल्प दिलाया। बकौल एसडीएम जब ...