सरहुल संस्कृति,सामाजिक एकता का अद्भुत पर्व: उप प्रमुख
रांची, अप्रैल 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोरंडा पंचायत अंतर्गत ग्राम सेरो में गुरुवार को सरहुल जुलूस धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान बेड़ो प्रखंड के उप प्रमुख मुदस्सीर हक शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पहान, पुजार और आदिवासी समाज के अगुआओं को शॉल देकर सम्मानित किया। सरहुल जुलूस में हजारों लोगों ने पारंपरिक परिधानों में मांदर, ढोल, ढाक और नगाड़ों की थाप पर नृत्य-गान प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवी बना दिया। मौके पर उप प्रमुख मुदस्सीर हक ने कहा कि सरहुल पर्व सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, खुशी और सद्भावना का प्रतीक है। यह पर्व आदिवासी समाज की पहचान, प्रकृति की पूजा और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश देता है। सखुआ के फूलों के साथ प्रकृति और पूर्वजों की पूजा के लिए सभी को एक साथ लाता है। मौके पर राजू उरांव, बलबीर मुंडा, दासु उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.